कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

दो ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, हजारों गाड़ियों की लगी कतार, जाम में फंसे लोग,देखिए विडियों

कवर्धा| चिल्फीघाटी में दो ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई है.ये हादसा देर रात का बताया जा रहा है. हादसे से नेशनल हाइवे-30 में हजारों गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है. जाम लगने से आवाजाही में राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. जाम क्लियर कराने की कोशिश की जा रही है.

बता दें कि, नेशनल हाइवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग चिल्फीघाटी में बीती रात दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. दो ट्रक के आपसे में भिड़ने के बाद NH-30 में भारी जाम लग गया है. हादसे का शिकार हुई दोनों गाड़ियों को हटाने की कोशिश की जा रही है.

चिल्फी थाना प्रभारी ब्रजेश सिन्हा ने बताया कि कल रात नेशनल हाइवे-30 रायपुर-जबलुपर चिल्फीघाटी के पास दो तेज रफ्तार ट्रक आपस में भिड़ गए . दोनों ट्रक के भिड़ंत से दोनों ड्राइवरों को मामूली चोट आई है. एक्सीडेंट होने से कल रात से ही नेशनल हाइवे जाम है. गाड़ियों को हटाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल वनवे चालू कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button