छत्तीसगढ़ विशेषधमतरी जिला

धमतरी : जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दोनों वाहन जलकर हुए खाक…. देखिये वीडियो

धमतरी. कुरुद में नेशनल हाइवे पर आज एक तेज रफ्तार हाईवा चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. घटना के बाद हाईवा में आग लग गई. उसकी चपेट में बाइक भी आ गई. दोनों वाहन जलकर राख हो गए. वहीं, बाइक सवार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

बता दें कि कुरुद के सांधा चौक के पास आज दोपहर एक तेज रफ्तार हाईवा चालक की लापरवाही से बाइक सवार घायल हो गया.इस घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया है. वहीं, नेशनल हाईवे पर आग लगने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. रायपुर बस्तर रोड पर अचानक आगजनी से लोगों में दहशत का माहौल बन गया था. उसके बाद भी तमाशबीन इस घटना का वीडियो बनाते रहें. फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच करेगी.

Related Articles

Back to top button