गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़ विशेष
खाना बनाते समय घर में लगी भीषण आग, लाखो का हुआ नुकसान

देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम सिनापाली में जयराम नागेश के घर में सुबह खाना बनाते वक्त लगी आग परिवार के महिला सदस्य लकड़ी से चूल्हे में बना रही थी| तभी आग ने घर के कवेलू को अपने चपेट में ले लिया. इस मामले में सरपंच बिंदिया अग्रवाल के पति सुधीर ने बताया की जयराम के घर से जुड़े मोहल्ले में 50 से भी ज्यादा कवेलू मकान है. आग पर फिलहाल काबु पा लिया गया है. आग बुझाने के लिए इस अभियान में बुजुर्ग महिला बच्चे भी जुट गए थे. घण्टे भर में आग पर काबू पा लिया गया है. अनाज कपड़ा नगद व घरेलू सामान मिलाकर 3 लाख के सम्पत्ति का नुकसान हो गया है. समय रहते परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर निकल गए थे.



