छत्तीसगढ़ विशेषराजनांदगांव जिला

छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीबों को उनके हक से किया वंचित, फग्गन सिंह कुलस्ते

राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते बुधवार को खैरागढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के समर्थन में साले वारा क्षेत्र के ग्राम चोभर में आम सभा को संबोधित किया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने गरीबों के आवास को रोक उनके हक से वंचित किया है। इस दौरान राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप, भाजपा महामंत्री किरण देव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और युवा मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button