जशपुर जिला

जिंदा जली महिला, प्लाईवुड की दुकान में लगी भीषण आग

जशपुर। जिले के कुनकुरु क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां संचलित पूजा प्लाईवुड दुकान में देर रात आग लग गई है। दुकान में भारी मात्रा में प्लाईवुड होने से आग तेजी से फैल गई। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग पर काबू पा लिया गया है। दूसरी ओर आग झुलसकर एक महिला की मौत हो गई| इस संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुनकुरी के बाजार डांड में स्थित इस प्रतिष्ठान के संचालक शिवा कुमार बंग है। दुकान की दूसरी मंजिल में तड़के लगभग तीन बजे के बीच भीषण आग लगी। आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल को दी गई। इस पर चार दमकल वाहन मौके पर पहुंची। तब तक दुकान आग से बुरी तरह चपेट में आ  चुकी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार आग की चपेट में आने से एक महिला जिंदा जल गई। लेकिन पुलिस प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना पर कलेक्टर रितेश अग्रवाल और एसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंच चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button