छत्तीसगढ़ विशेष

ई-श्रम कार्ड धारकों को किस्त के अलावा मिली ये बड़े फायदे, जानिए डिटेल

ई-श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार असंगठित वर्ग के लोगों की बड़ी मदद कर रही है, जिससे आर्थिक हालात को दुरुस्त बनाया जा सके। इस बीच अगर आप भी ई-श्रम कार्ड योजना से जुड़े हैं तो फिर आपकी मौज आने जा रही है। सरकार एक बार फिर ई-श्रम कार्ड योजना से जुड़े लोगों के खाते मं 500 रुपये की अगली किस्त भेजने जा रही है। इसके लाभार्थियों को किस्त के अलावा भी कई फायदे मिल रहे हैं।

इस योजना के अनुसार, कई और भी बड़े फायदे लोगों को दिए जा रहे हैं। एक ओर कुछ योजनाओं में लोगों को रोजगार और बीमा कवर जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ योजनाओं में लोगों की आर्थिक मदद की जाती है। इसी कड़ी में एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसका लाभ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पहुंचाया जा रहा है। इस योजना के तहत आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। अगर किसी हादसे में कामगार की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, अगर व्यक्ति के विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है।

हर कोई चाहता है कि उसका भी खुद का अपना घर हो। अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको इस योजना के तहत मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि भी प्रदान की जाएगी। वहीं, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक को मिलेगा। श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है। दूसरी ओर भविष्य में राशन कार्ड को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे देश में किसी भी राशन की दुकान से आपको राशन मिल सकेगा। इसके अलावा लोगों को हर महीने उनके बैंक खाते में 500 से एक हजार रुपये तक सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button