मां कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री शिवकुमार डहरिया

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया आज यहां आरंग विकासखंड के ग्राम चोरभट्टी एवं अकोलीकला में मां कर्मा जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र द्वारा आदर्श विवाह की आयोजन किया गया। मंत्री डॉ.डहरिया ने नव दंपत्तियों को उनके नव जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। डॉ.डहरिया ने ग्राम चोरभट्टी में सामाजिक भवन के लिए दस लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। डॉ.डहरिया ने अकोलीकला में 5 लाख रूपए की लागत से सी.सी. रोड और 6.5 लाख रूपए की लागत के सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा की। डॉ.डहरिया ने उपस्थित जन समुदाय को माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं बधाई दी। डॉ.डहरिया ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों को सम्पन्न करने के लिए अच्छे सुविधायुक्त भवन का होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए आरंग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में सभी समाजों के सामाजिक भवन बनाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि आरंग क्षेत्र में करीब 152 सामाजिक भवन के निर्माण की पहल की गई है। कार्यक्रम में विधायक धनेन्द्र साहू विशेष रूप से उपस्थित हुए।



