अपना जिलाकबीरधाम विशेषधर्म

कवर्धा बोड़ला : महिला मण्डलीय ने रंग पँचमी मनाया हर्षोल्लास के साथ,देवताओं की होली आसमान में उड़े रंग गुलाल

कवर्धा बोड़ला। होली के दिन से कहीं ज्यादा रौनक रंग पंचमी के दिन देखने को मिलली है. , जिसमें बोड़ला नगर के बड़े मंदिर राम जानकी मंदिर परिसर मे भगवान के चरणामृत वर्षा तले अलग-अलग धर्म अलग-अलग वर्ग व हर छोटे-बड़े घर के सैकड़ों मातृशक्ति द्वारा रंग पंचमी को बड़े ही प्रेम और हर्षोल्लास, श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। कहा जाता है. कि यह देवताओं की होली है इस दिन लोग गुलाल को आसमान की ओर उड़ाकर देवताओं को समर्पित करते हैं. मान्यता है कि इससे देवता प्रसन्न होते हैं और वातावरण सकारात्मक बनता है. इस बार रंग पंचमी का ये पर्व नगर में पहली बार मातृशक्ति ने इसी संदेश को जागृत करते हुए अपनी संस्कृति ,सदाचारी, सद्भावना ,सभी के लिए मन में श्रद्धा और प्रेम का संदेश दिया है आज हम किसी भी वर्ग व किसी भी कार्य क्षेत्र में हो हमारी संस्कृति एक है ईसी उद्देश्यों के साथ भगवान श्री कृष्ण और राधा की झांकी का लुफ्त उठाते हुए एक दूसरे को रंगों में रंग कर एक दूसरे को प्रेम से गले लगा कर रंग पंचमी का त्यौहार मनाया गया इस दौरान अलग-अलग कार्य क्षेत्रों से ममतामई मातृशक्ति की गरिमामई उपस्थिति बनी रही। इस शुभ अवसर का लाभ उठाते हुए आने वाले हिंदू नव वर्ष को सुचारू एवं धूमधाम से मनाए जाने पर भी चर्चा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शक रहे। डॉ प्रेमकांत मिश्रा नितेश अग्रवाल,रामचरण साहू,संदीप गुप्ता ,सुनील मानिकपुरी, मुन्ना कश्यप, संतोष अवस्थी , ओम प्रकाश शर्मा ,महिला रामायण मानस मंडली के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अवस्थी ,सदस्य श्रीमती सरोज गुप्ता,श्रीमती अर्चना गुप्ता ,श्रीमती आशा केसरवानी, श्रीमती सावित्री साहू , विद्या ददाति विनयम महिला मानस रामायण मंडली के अध्यक्ष श्रीमती विद्या श्रीवास ,सदस्य श्रीमती सपना श्रीवास, श्रीमती टिकैतीनन श्रीवास, श्रीमती कौशल्या यादव,एवं अन्य सदस्यगण के उपस्थिति में संपन्न हुआ

Related Articles

Back to top button