छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

कपिल सिब्बल के बयान पर बोले सीएम भूपेश बघेल, कहा- कांग्रेस को कमजोर करने वाले लोग हैं

रायपुर। कांग्रेस नेतृत्व को लेकर कपिल सिब्बल के बयान की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस को कमजोर करने वाले लोग हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कपिल सिब्बल को लेकर चुनाव प्रचार में कभी जाते नहीं, इन लोगों को मेहनत करनी नहीं है, पसीना नहीं बहाना है, और जब नतीजे आये तो केवल बयानबाजी करनी है. यह कांग्रेस को कमजोर करने वाले लोग हैं. जहां तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की बात है, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए तत्काल सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई.अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि संगठन में चुनाव घोषित हो चुके है, लिहाजा सीडब्ल्यूसी में सदस्यों ने कहा कि किसी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है. सभी ने एक सुर में सोनिया गांधी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है.

 

Related Articles

Back to top button