राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र रायपुर के दिशा निर्देशन पर मितानिनों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण,4 चरणों में, स्वास्थ्य से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

कवर्धा / विकास खंड बोड़ला के स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत मितानिनो का 4 चरणों में सात दिवसीय आवासीय 26 वा चरण प्रशिक्षण का आयोजन भोरमदेव प्रांगण में आयोजित किया गया है।जिसमें पहला चरण में 10 /3/ 2022 से 16/3/2022 तक पांचवा दिवस है जिसके दौरान विकासखंड में पदस्थ मितानिन प्रशिक्षकों द्वारा स्वास्थ्य से जुडी विभिन्न बिंदुओं- स्वास्थ्य पर जानकारी दिया जा रहा है ,गर्भवती में खतरे के लक्षण का पहचान कर उनकी देखभाल एवं इलाज स्वास्थ्य सेवा दिलाना, नवजात बच्चों को गर्म रखना, निमोनिया की पहचान कर स्वास्थ्य सेवा देना ,सड़क दुर्घटना पर समझ बनाकर सुरक्षा हेतु समुदाय को प्रेरित करना, बीपी एवं शुगर वाले मरीज की पहचान कर स्वास्थ्य सेवा दिलाना ,सिकल सेल एनीमिया वाले व्यक्ति की पहचान कर इलाज हेतु रेफर करना ,नाक कान गला से संबंधित समस्याएं पहचान कर स्वास्थ्य सेवा दिलाना ,बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल पर अहम भूमिका पर प्रशिक्षण, लंबी और गंभीर बीमारी वाले मरीज की देखभाल, जलवायु परिवर्तन एवं धुआं रहित चूल्हा, मानसिक स्वास्थ्य पर मितामिनों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें ब्लॉक समन्वयक श्रीमती विद्या श्रीवास द्वारा राज्य स्वास्थ्य केंद्र की दिशानिर्देश अनुसार कार्य स्थल पर उपस्थित रहकर अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं मितानिनो को प्रशिक्षित करने के लिए मितानिन प्रशिक्षकों को गाइडलाइन दे रही हैं एवं उपस्थित प्रशिक्षक द्वारा भी उनकी भरपूर सहभागिता निभाई रही है प्रशिक्षकों का नाम श्रीमती रुकमणी कुंभकार, श्रीमती बबीता कुंभकार, श्रीमती जुलियाना धुर्वे, श्रीमती समुद्री कुसरे, श्रीमती प्रेमा पटेल, श्रीमती कमला मराठे, श्रीमती रेखा मेरावी, श्रीमती ललिता साहू ,श्रीमती बेनूता जामरे, राजकुमार मेरावी, जेहर मेरावी। प्रशिक्षण का आयोजक खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला के द्वारा निर्धारित किया गया है।








