छत्तीसगढ़ विशेषदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज

योगी के 80% मंत्री पास, डिप्टी सीएम फेल: योगी के 42 में से 34 मंत्री जीते, लेकिन केशव प्रसाद मौर्य समेत 7 मंत्री हारे

यूपी विधानसभा चुनाव में योगी सरकार के 80% यानी 42 में से 34 मंत्री पास हो गए हैं। जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत 7 मंत्री हार गए। सबसे चौंकाने वाली हार डिप्टी सीएम की रही। उन्हें सिराथू से सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने 6,953 वोटों से हरा दिया। भाजपा की लहर होने और अपने गृहनगर सिराथू सीट से उतरने के बावजूद डिप्टी सीएम की हार ने पार्टी को झटका दिया है। सिराथू में वोटों को लेकर भी केशव को मिले 43 फीसदी यानी 98,941 वोट मिले हैं, जबकि पल्लवी पटेल को 46.49% यानी 1,06,278 वोट हासिल हुए हैं।

तीन मंत्रियों ने चुनाव से ठीक पहले ही सपा ज्चाइन कर ली थी। फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद मौर्य और नकुड़ से धर्म सिंह सैनी हार गए हैं। वहीं घोसी से दारा सिंह चौहान 21,453 वोटों से जीते हैं। आइए जानते हैं, एक-एक कर सभी मंत्रियों के बारे में कौन कहां से लड़ रहा है और किसकी हुई जीत, किसे मिली हार|

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का क्या हुआ

उम्मीदवार मंत्री विधानसभा सीट नतीजे
1. योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर जीते
2. केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट हारे

योगी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्री फिर मैदान में

उम्मीदवार मंत्री विधानसभा सीट नतीजे
1. सुरेश खन्ना शाहजहांपुर जीते
2. सतीश महाना महाराजपुर जीते
3. आशुतोष टंडन लखनऊ पूर्व जीते
4. रमापति शास्त्री मनकापुर जीते
5. अनिल राजभर शिवपुर जीते
6. सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा जीते
7. सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम जीते
8. नंद गोपाल नंदी इलाहाबाद दक्षिण जीते
9. राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पट्टी हारे
10. जयप्रताप सिंह बांसी जीते
11. राम नरेश अग्निहोत्री भोगांव जीते

योगी सरकार के 4 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

उम्मीदवार मंत्री विधानसभा सीट नतीजे
1. सतीश चंद्र द्विवेदी इटवा हारे
2. रवींद्र जयसवाल वाराणसी उत्तर जीते
3. नीलकंठ तिवारी वाराणसी दक्षिण जीते
4. उपेंद्र तिवारी फेफना हारे

योगी सरकार के 13 राज्य मंत्री हैं चुनाव मैदान में

उम्मीदवार मंत्री विधानसभा सीट नतीजे
1. संगीता बलवंत बिंद गाजीपुर हारीं
2. पल्टू राम बलरामपुर जीते
3. सुरेश पासी जगदीशपुर जीते
4. जय प्रकाश निषाद रुद्रपुर जीते
5. गिरीश चंद्र यादव जौनपुर जीते
6. अजीत पाल सिकंदरा जीते
7. नीलिमा कटियार कल्याणपुर जीतीं
8. मनोहर लाल मन्नू कोरी महरोनी जीते
9. रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी हुसैनगंज जीते
10. बलदेव सिंह औलख बिलासपुर जीते
11. गुलाब देवी चंदौसी जीतीं
12. छत्रपाल गंगवार बहेड़ी हारे
13. महेश गुप्ता बदायूं जीते

इन 3 मंत्रियों की सीट बदली

उम्मीदवार मंत्री विधानसभा सीटें नतीजे
1. बृजेश पाठक लखनऊ कैंट जीते
2. श्रीराम चौहान खजनी जीते
3. आनंद स्वरूप शुक्ला बैरिया हारे

वेस्ट यूपी से हैं ये 9 मंत्री

उम्मीदवार मंत्री विधानसभा सीटें नतीजे
1. श्रीकांत शर्मा मथुरा जीते
2. सुरेश राणा थाना भवन हारे
3. लक्ष्मी नारायण चौधरी छाता जीते
4. अतुल गर्ग गाजियाबाद जीते
5. कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर जीते
6. संदीप सिंह अतरौली जीते
7. दिनेश खटीक हस्तिनापुर जीते
8. जीएस धर्मेश आगरा कैंट जीते
9. अनिल शर्मा शिकारपुर जीते

योगी मंत्रिमंडल में शामिल 3 मंत्री अब सपा से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके नतीजे यहां देखिए…

उम्मीदवार विधानसभा सीटें नतीजे
1. स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिल नगर हारे
2. धर्म सिंह सैनी नकुड़ हारे
3. दारा सिंह चौहान घोसी जीते

ये 7 मंत्री, इस बार बीजेपी ने इन्हें मैदान में नहीं उतारा है

  1. उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
  2. कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह
  3. भूपेंद्र चौधरी
  4. जितिन प्रसाद
  5. स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री अशोक कटारिया
  6. राज्यमंत्री मोहसिन रजा
  7. धर्म सिंह प्रजापति

इन 3 मंत्रियों को नहीं मिला टिकट

  1. महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह
  2. राज्यमंत्री उदयभान सिंह
  3. सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा

Related Articles

Back to top button