करण सिंह ग्रोवर के साथ डिनर डेट पर दिखीं बिपाशा बसु

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को 30 अप्रैल को 5 साल हो जाएंगे. इस दौरान इन सितारों के माता-पिता बनने की खबरें कई बार उड़ीं. वहीं अब फिर से बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरों ने जोर पकड़ा है. इन खबरों को जोर उस वक्त मिला जब एक्ट्रेस अपने साइज से ज्यादा बढ़े और ढीले कपड़े पहने स्पॉट हुईं.
डिनर डेट पर दिखीं करण के साथ
बिपाशा हाल ही में पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखीं. इस मौके पर बिपाशा और करण काफी खुश दिखे. एक्ट्रेस जैसी ही कार से बाहर निकलीं तो झट से सारे कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए. ऐसा इसलिए क्योंकि एक्ट्रेस ने बहुत ढीले कपड़े पहने हुए थे.
बिपाशा को इस तरह से अपने साइज से ज्यादा बड़ी ड्रेस पहने जिस जिसने भी देखा वो चौंक गया. हर किसी के मन में ये सवाल आया कि कहीं एक्ट्रेस प्रेग्नेंट तो नहीं जिस वजह से उन्होंने बेबी बंप छिपाने के लिए इतने ढीले कपड़े पहन लिए.
फैंस भी कर रहे लगातार कमेंट
बिपाशा और करण जैसे ही रेस्टोरेंट के बाहर दिखाई दिए एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं. यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी यूजर्स प्रेग्नेंसी का कयास लगाने लगे. एक यूजर ने लिखा- ‘ये प्रेग्नेंट हैं.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘बिपाशा मैम प्रेग्नेंट हैं, क्योंकि कई महीनों से वो ऐसे ही लूज कपड़े पहन रही हैं. जिससे उनका बेबी बंप ना दिखे.’
30 अप्रैल 2016 को की थी शादी
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बंगाली रिवाज से धूम धाम से 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी. इस शादी में बिपाशा ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था जबकि करण सफेद कलर की धोती के साथ उसी रंग की शेरवानी पहने हुए थे.



