अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशरायपुर जिलाविविधस्थानीय समाचार

डी. पुरंदेश्वरी की अध्यक्षता में हुई भाजपा की बैठक, धरमलाल कौशिक ने साधा कांग्रेस पर निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष चरणदास महंत ने एक बार फिर से देश की सर्वोच्च संसद राज्य सभा में जाने की इक्षा जाहिर की हैआपको बता दें कि कुछ ही महीनों में छत्तीसगढ़ से 2 राज्यसभा सीटें खाली हो रही है जिसके लिए अभी से कई नेता अपनी अपनी दावेदारी दिखाने में लगे हुए है।

इसी सिलसिले में आज शनिवार को बीजेपी के विधायक दल की बैठक हुई,जिसमे नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस की स्थिति यह है कि लगातार मॉनिटरिंग करने के बाद में उनकी सदस्यता अभियान संतोष प्रद नहीं है। उसका मुख्य कारण है कि सरकार आने के बाद में चाहे उनके कार्यकर्ता हों या जनता हो कांग्रेस के प्रति उनका रुझान कम हुआ है, मोह भंग हुआ है। और कांग्रेस उससे विचलित है। उनके राष्ट्रीय पदाधिकारी से लेकर छत्तीसगढ़ में एक केवल कार्य चल रहा है, सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग। लेकिन जो जो लक्ष्य है उससे काफी दूर है जिससे कांग्रेस में निराशा है।

आज हुई बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई उसमे मुख्य रूप से आने वाले सत्र में परफॉर्मेंस ठीक हो, सारी सूचनाएं हों वो लगनी चाहिए और उसके साथ में क्षेत्र में सतत संपर्क हो और संगठन से समन्वय हो। उन्होंने कहा कि कुल मिलकार विधायक की जो भूमिका है वो महत्वपूर्ण है और उसके साथ में एक पार्टी के साथ उनके जो संबंध और दूसरा क्षेत्र की जनता जो उन्हें चुनाव जिताए उनके साथ संबंध और तीसरा जो संगठन है। ये तीनों के साथ में समन्वय कैसे बैठाना है और जो महत्वपूर्ण जवाबदारी आपको विधानसभा में है उस जवाबदारी में आपको खरा उतरना है। इन सारे विषयों को लेकर आज बैठक हुई है और बहुत सार्थक बैठक हुई है। निश्चित ही उसका लाभ आने वाले समयों में हमारे सभी विधायकों को मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button