अपना जिलाकबीरधाम विशेषजुर्मप्रदेशस्थानीय समाचार
कवर्धा : पुलिस की एक और कामयाबी , 3 अंतर राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा| जिले के बोडला थाना क्षेत्रांतर्गत 3 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को मारुति स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसमे 21.430 किलोग्राम जिसकी कुल कीमत 2,05,000 है, के साथ अन्य चीजे बरमत किया ज्ञ|
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल के निर्देशन एवं कबीरधाम वरिष्ठ पुलिस आधिकारी के दिशा निर्देश में अवैध शराब,तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही करने की जा रही है।जिसके दौरान मुखबीर से सूचना हुई कि रायपुर जबलपुर मुख्य मार्ग पर एक स्विफ्ट डिजायर कार बैठे लोगों की गतिविधियां संदिग्ध है बोडला थाना प्रभारी ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भोरमदेव तिराहा मुख्य मार्ग पर संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार की छानबीन कि, तलाशी के दौरान वाहन के पीछे डिक्की में छुपा कर रखे हुए खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ बोरे में मिला,जिसका कुल वजन 21.430 किलोग्राम और कुल कीमत 2,05,000 हैं|जिसके 3 अंतर्राजिय गांजा तस्कर मारुति स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार।
आरोपी दुःखीश्याम दिगल.ज्योतिकान्त दिगल,पालस आमश को गिरफ्तार किया गया। कुल वजनी मादक पदार्थ गांजा 21.430 किलोग्राम दो लाख पांच हजार रूपये को जप्त किया गया, एवं घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार वाहन कुल कीमती 05 पांच लाख एवं 03 नग मोबाइल कीमत 30,000 तीस हजार रूपये को जप्त किया गया। कुल जुमला 7 लाख 35 हजार जप्त किया गया है



