रायपुर जिला
लाखों रूपये के लोहा और कबाड़ के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। थाना विधानसभा क्षेत्र में लाखों रूपये कीमत के लोहा एवं कबाड़ के साथ 2 अंतर्राज्यीय आरोपी को किया गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्र के आमासिवनी स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे खड़ी ट्रक से दो व्यक्ति लोहा निकाल रहें है एवं ट्रक में कबाड़ भी भरा हुआ है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विधानसभा द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर ट्रक को चिन्हांकित किया गया।



