बिलासपुर जिला

सगाई टूटने पर युवती ने खौफनाक कदम उठाया

सीपत क्षेत्र में रहने वाली युवती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पूछताछ में मृतिका के स्वजनों ने पुलिस को बताया कि युवती की शादी होने वाली थी। अचानक तीन दिन पहले उसकी सगाई टूटी थी। तब से वह गुमसुम रहने लगी थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बमहू के रहने वाली आरती दास पिता रामगोपाल 19 वर्ष घर के काम में परिवार के हाथ बंटाती थी। बीते शुक्रवार को सुबह आरती घर पर थी। स्वजन भी अपने अपने काम पर व्यस्त थे। इसी दौरान आरती की तबीयत खराब हो गई। उसे उल्टी होने लगी। घर पर मौजूद स्वजनों ने उसे उल्टी करते हुए देख कर पूछताछ की। तब आरती ने कीटनाशक दवा पीने की जानकारी दी। घबराए स्वजनों ने आनन फानन में उसे सिम्स मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इस दौरान स्वजनों ने सिम्स के डाक्टरों को कीटनाशक दवाई पीने की बात बताई। इसके बाद डाक्टर ने गंभीर युवती को मेडिकल वार्ड में भर्ती किया और तत्काल इलाज शुरू कर दिया। धीरे धीरे युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 

Related Articles

Back to top button