23-24 फरवरी को रद्द रहेगी बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर खरसिया-झाराडीह-राबर्टसन में भी होगा चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम, 22 से 26 फरवरी तक ट्रेनें कैंसिल

पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के बीना-कटनी सेक्शन में नान इंटरलॉकिंग के चलते 23 और 24 फरवरी बिलासपुर-भोपाल और भोपाल-बिलासपुर पैसेंजर को रद्द कर दिया गया है। इधर, बिलासपुर रेल मंडल के खरसिया-झाराडीह-राबर्टसन सेक्शन में भी चौथीलाइन कनेक्टीविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग काम होगा। इसके चलते 22 से 26 फरवरी तक कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाडियां
23 फरवरी को गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर रद्द रहेगी और 24 फरवरी गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
22 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 08264/08263 बिलासपुर-टीटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
पैसेंजर बनकर चलेंगी ये एक्सप्रेस गाड़ियां
22 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्र नगर टर्मिनल-दुर्ग एक्सप्रेस को रायगढ़ एवं बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी।
22 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी एक्सप्रेस को चांपा एवं झारसुगुड़ा के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी।



