कवर्धा : सगाई के मौके पर हुआ बलवा हमला , परिवार के 5 सदस्य हुए घायल

कवर्धा| के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगाबोड़ में एक परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। सगाई का टेंट लगाने के लिए घर के पास रखी ईंटों को हटाने की मामूली से बात पर परिवार के सदस्य पर लाठी एवं ईटों से हमला किया गया जिसके दौरान 5 सदस्य घायल भी हुए है|मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक घटना 20 फरवरी की है। पीड़ित छेदीलाल चंद्राकर ग्राम रेंगाबोड़ का रहने वाला है। उसके घर के सामने गुजरने वाले रास्ते पर आरोपी खेदू चंद्राकर ने ईंटों का ढेर लगा दिया था,सगाई के लिए टेंट लगाने 19 फरवरी की शाम पीड़ित ने ईंटों को हटवा दिया। यह बात आरोपी खेदू चंद्राकर व उसके परिवार को नहीं रुचि , जिसके चलते आरोपी खेदू चंद्राकर ने 12 अन्य लोगों के साथ ईंट व लाठी से पीड़ित छेदीलाल व उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए।
इनके खिलाफ एफआईआर: बलवा के मामले में आरोपी खेदू चंद्राकर, कुलेश्वर, रमेश चंद्राकर, छन्नू चंद्राकर, महेश, सुनील, अनिल, चैती बाई, बेदीन बाई, गैदू चंद्राकर समेत 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर हुई है। कुंडा थाने में इनके खिलाफ धारा 147, 148, 294, 323, 452, 506 के तहत अपराध कायम कर पुलिस ने मामल विवेचना में लिया है।
निर्माण पर स्टे लगने से नाराज था आरोपी पक्ष
रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल- मई 2021 को आरोपी खेदू चंद्राकर शासकीय भूमि पर निर्माण करा रहा था। राजस्व विभाग ने इस पर स्टे लगा दिया था, जिसे 10 फरवरी 2022 को हटा दिया। इसकी नकल लेकर एसडीएम न्यायालय पंडरिया में अपील की गई थी, जिस पर 18 फरवरी को पुन: स्टे हुआ। इसके बाद भी आरोपी ने निर्माण नहीं रोका। इसकी सूचना कुंडा थाना, पंडरिया एसडीएम व तहसीलदार कुंडा को दी गई। पुलिस व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष नाराज थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



