अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषब्रेकिंग न्यूजसियासतस्थानीय समाचारस्वास्थ्य
वन मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा में किया पौधारोपण


कवर्धा, 18 जून 2020 प्रदेश के वन, परिवहन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान कवर्धा नगर पालिका परिसर में पौधारोपण किया। मंत्री अकबर आज कोरोना वायरस के संकट एवं लॉकडाउन से प्रभावित फुटकर व्यापारियों को 13 लाख 75 हजार रूपए सीधे तौर पर आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में कवर्धा पहुंचे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, सभापति प्रमोद लुनिया, चुनवा खान, श्रीमती सरिता नामदेव, भीखम कोसले, नरेन्द्र देवांगन, अशोक सिंह, मोहित महेश्वरी एवं कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक के.एल. धु्रव, जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के., वन मंडालाधिकारी दिलराज प्रभाकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



