अवैध शराब बेचते ढाबा मालिक ग्रिप्तार

cg09news
कवर्धा , 1 जून 2020 जिला कबीरधाम मेंअवैध शराब का कारोबार कर रहे ढाबा संचालक चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के. एल. ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मुकेश सोम के द्वारा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिकी करने वालों पर कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था इसी तारतम्य में दिनांक 31.05.2020 को मुखबीर से सूचना मिला कि बादशाह ढाबा के मालिक योगीराज उर्फ लालू पिता चंद्रसेन सिंह ठाकुर उम्र 28 साल साकिन ठाकुरपारा वार्ड नं 21 कवर्धा के द्वारा अपने ढाबा के सामने वेगानार कार कमांक सीजी CG 09 JB 3789 के अंदर अवैध रूप से शराब रखकर बिकी कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया वेगानार कार के पीछे सीट के निचे पान मशाला गुटखा के थैला में 10 नग पार्टी स्पेशल व्हीस्की प्रत्येक में 180 ML शीलबंद कीमती 1800 रूपये , 02 नग रायल चैलेन्ज व्हीस्की प्रत्येक 375ML भरा हुआ शीलबंद कीमती 840 रूपया , 09 नग गोवा व्हीस्की प्रत्येक में 180 ML शीलबंद कीमती 1080 रूपये , 06 नग देशी प्लेन मदिरा 180 ML शीलबंद कीमती 480 रूपये , कुल कीमती 4200 रूपये कुल बल्क लीटर 5.250 लीटर , कुल कीमती 4200 रूपये घटना में प्रयुक्त वेगानार कार कमांक सीजी CG / 09 / JB / 3789 किमती 2,00,000 / रू को जप्त किया गया है आरोपी के कृत्य अपराध धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध कमांक 222/2020 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में निरीरक्षक मुकेश सोम सउनि – कौशल साहू , प्र.आर . चुम्मन साहू,आर . संदीप शुक्ला , आर समसेर अली का योगदान रहा हैं ।



