ट्रांसफार्मर में लगे तांबा को चोरी करने वाले चोरों को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मिली बड़ी सफलता
cg09news कवर्धा, 1 जून 2020 जिले में चोरी का लगातार वारदत नकबजनी के अपराधो पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक बी.आर.मंडावी के मार्ग दर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था की जिले में घटित चोरी के घटनाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द चोरी के प्रकरणों का निराकरण करने निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य मे थाना कोतवाली कवर्धा में प्रार्थी शुभेन्द्र प्रताप सिंह पिता सुरेन्द्र कुमार सिंह उम्र 29 साल साकिन सहायक अभियंता जोन कार्यालय लोहारा नाका कवर्धा द्वारा थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज करया कि दिनांक 31.05.2020 के रात्रि करीबन 06:00 बजे सहायक अभियंता जोन कार्यालय लोहारा नाका कवर्धा के पास रखे ट्रांसफ़ेमर के अंदर के तांबा को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिस पर थाना प्रभारी मुकेश सोम द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिनके निर्देश में अपराध क्रमांक 218/2020 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान संदेही आरोपी भुषण देवार , करण यादव , रानू मरार देवा चौहान सभी देवार पारा लोहारा नाका कवर्धा से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये एवं चोरी किये मशरूका कुल 20 किलो तांबा वायर किमती 30,000 / रूपये जप्त किया गया एवं उक्त आरोपियों के द्वारा दिनांक 09.03.2020 के दरमियानी रात जीश्याम नगर में सत्यांजय ठाकुर के मकान में चोरी करने के नियत से मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसने की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 128/2020 धारा 457 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने से आरोपीगणों को ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुकेश सोम सउनि द्वारिका देशलहरे , कौशल साहू प्र.आर .335 हरिश्चंद साहू आर .381 समसेर अली आर . 509 संदीप शुक्ला आर .203 भरत नाथ योगी , आर .545 मोहन पाटिल , आर .339 उपेन्द्र सिंह , आर .361 खेलन पाटले , आर .702 उमाशंकर साहू का सराहनीय योगदान रहा है ।



