अपना जिलाकबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

नवपदस्थ कलेक्टर ने नई परिकल्पनाओं के साथ कवर्धा शहर का भ्रमण किया



कलेक्टर ने अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कवर्धा, 31 मई 2020 कबीरधाम जिले के नवपदस्थ कलेक्टर रमेश शर्मा ने आज सुबह कवर्धा शहर की नई परिकल्पनाओं के साथ कवर्धा शहर का भ्रमण किया। उन्होने भ्रमण के दौरान शहर में संचालित चार अलग-अलग मणिकंचन केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में महिला स्वसहायता समूह अपनी महत्वपूर्ण अदा कर रही है। कलेक्टर ने मणिकंचन केन्द्र में काम करने वाली सभी स्वच्छता कर्मियों से रूबरू भेंट करते हुए आवश्यक जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर जेके ध्रुव, कवर्धा एसडीएम विपुल गुप्ता, कवर्धा सीएमओ लवकुश सिंगरौल ने कवर्धा पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्वीकृत तथा निर्माणाधिन प्रगतिरत कार्यों का भी निरीक्षण कराया। पालिका अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस के लाॅकडाउन की वजह से अधिकांश कार्य बंद हो गए थे, जिन्हे सोशल डिस्टेसिंग तथा निर्धारित निर्देशानुसर निर्माण कार्य शुरू किए जा रहे है। निरीक्षण क दौरान पालिका के तकनीकि अधिकारियों की टीम भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button