कबीरधाम विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिला

4 क्विंटल गोमांस के साथ महिला समेत 3 दबोचे:ऑटो में फिरोजपुर से लुधियाना बेचने के लिए लाए थे, पुलिस ने रिमांड पर लिया

पंजाब के फिरोजपुर से लुधियाना में बेचने के लिए लाए गोमांस को पुलिस ने बरामद किया है। यह गोमांस ऑटो में भरकर यहां लाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने भारत नगर चौक पर ऑटो को रोक कर गोमांस के साथ सवार मुस्लिम महिला और दो सिख युवकों को काबू किया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तीनों को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जॉइंट सीपी जे एलनचेजियन ने बताया कि सीआईए 3 पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गोमांस शहर में ला रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारत नगर चौक में नाकाबंदी कर एक ऑटो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो से 4 क्विंटल 19 किलो गोमांस बरामद हुआ है। इसी के साथ पुलिस ने ऑटो में सवार मनोहर नगर निवासी मुस्लिमा बीबी और बाबा दीप सिंह नगर निवासी हरमिंदर सिंह और मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह सभी फिरोजपुर से लुधियाना गोमांस बेचने के लिए लेकर आते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 5 में आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button