कोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलाप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिला

छत्तीसगढ़ में IT की दबिश: रायपुर, कोरबा और दुर्ग में 7 कारोबारियों-पूर्व अफसरों के ठिकानों पर कार्रवाई; कर चोरी की आशंका

आयकर विभाग छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में 7 कारोबारियों और पूर्व अफसरों के यहां छापा मारा है। यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग और कोरबा में हो रही है। छापे की चपेट में आये कारोबारी, कोयला, परिवहन, सराफा जैसे कारोबार से जुड़े हुए हैं। आयकर विभाग को इनकी ओर से कर चोरी की आशंका है।

आयकर अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने बुधवार तड़के 5 बजे रायपुर के चौबे कॉलोनी में रवि सिंघल के घर पर पहुंची। उसी समय रायपुरा ओवरब्रिज के किनारे स्थित उनके दफ्तर पर भी अधिकारी पहुंच गये। रवि सिंघल रायगढ़ की कंपनी स्कॉई अलॉइज के मालिक हैं। अंदर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने पूरे घर को अपने घेरे में ले लिया। किसी को अंदर से बाहर जाने की और बाहर से भीतर आने की इजाजत नहीं मिली। उसी समय शंकर नगर के ओम श्री अपार्टमेंट में अलका सोनी के यहां वॉलफोर्ट सिटी में प्रदीप अग्रवाल के घर और अमित-सुमित अग्रवाल के तेलीबांधा स्थित कार्यालय पर छापा पड़ा।

रवि सिंघल के चौबे कॉलोनी स्थित घर में सुबह 5 बजे से कार्रवाई जारी।

दुर्ग के पंचशील कॉलोनी में स्टील कारोबारी जयदेव सिंघल घर में छापा पड़ा है। जयदेव रायपुर के कारोबारी रवि सिंघल के रिश्देतार हैं। संयुक्त संचालक स्तर के एक रिटायर्ड अफसर बीएन ठाकुर के यहां भी छापे की खबर है। अभी तक उनका शुरुआती विवरण भी नहीं मिल पाया है। सूत्रों के मुताबिक इन कारोबारियों की ओर से कर चोरी की आशंका है। शुरुआती जांच के बाद आयकर विभाग ने इनपर एक साथ छापा डाला है। दस्तावेजों की जांच के बाद कुछ पता चल पाएगा।

कोरबा में भगवानदास अग्रवाल के यहां भी आईटी की रेड जारी है।

कोरबा में कारोबारी के घर पर पहुंची टीम

कोरबा के ज्वेलरी व्यवसायी भगवान दास अग्रवाल के घर आयकर विभाग की टीम पहुंची है। करीब 20 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम ने सुबह 5-5.30 बजे अग्रवाल के घर पर दस्तक दी। उसके बाद से ही जांच जारी है। भगवान दास अग्रवाल कोरबा में ज्वैलरी फ्रेंचाइजी अनोपचंद-तिलोकचंद के संचालक हैं।

Related Articles

Back to top button