छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

कारोबारी पर ठगी का आरोप, व्यवसायी पर अमानत में खयानत का अपराध दर्ज

भिलाई| खुर्सीपार पुलिस ने मंगलवार को नेहरुनगर निवासी कारोबारी बंशी अग्रवाल की शिकायत पर रायपुर के व्यवसायी संजय अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत पर खयानत का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बंशी अग्रवाल की खुर्सीपार में तेज कोक यूनिट नाम से स्टील फैक्ट्री है। कई वर्षों से उनका लेनदेन रायपुर के वासुदेव ट्रेड लिंक के संचालक संजय निवासी सरस्वती नगर से था।

प्रार्थी के मुताबिक उन्होंने रायपुर के व्यवसायी से 2.42 करोड़ रुपए कीमत का कच्चा माल मंगवाया था। ऑर्डर देने के बाद भी व्यवसायी ने अब तक सामान नहीं भेजा। छानबीन करने पर पता चला है कि संजय ने झूठी इनवाइस बनाकर अलग अलग ट्रांसपोर्टर्स के माध्यम से समान भेजने का झांसा दिया है। व्यवसायी के बताए ट्रांसपोर्ट में पता लगाने पर जानकारी लगी कि कोई सामान नहीं आया था। पत्राचार और कई बार चर्चा के बाद भी व्यवसायी ने पैसा नहीं लौटाया न ही सामान दिया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने रायपुर के संजय अग्रवाल के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button