छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

मोटर सायकल वाहन चोरी करने वाला चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

दुर्ग| पुलिस थाना सुपेला के द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर नकेल कसने के दिशा निर्देश पर सुपेला पुलिस के द्वारा शातिर मोटर सायकल चोर लक्खा सिंह से 02 नग चोरी के मोटर सायकलों को बरामद करने में कामयाबी हासिल की गई है। उक्त मो०सा० चोर के द्वारा अपने मेमोरेण्डम कथन पर पावर हाउस रेल्वे स्टेशन के पास से पल्सर 150 बिना नंबर एवं हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस सीजी 07 बी0वाय 1036 को रविशंकर मार्केट छावनी से चोरी कर बेचने की नीयत से नगर निगम सुपेला के पास छुपाकर रखना बताया था, जिसे आरोपी के द्वारा बिक्री करने के फिराक में ग्राहक ढूंढने की सूचना पर सुपेला चौक के पास गिरप्तार किया गया। आरोपी लक्खा सिंह पिता जोगेन्दर सिंह उम्र 21 साल निवासी घासीदास नगर जामुल थाना के पीछे अटल आवास थाना जामुल जिला दुर्ग के कब्जे से दोनो मोटर सायकल कीमत 80,000/-रू बरामद कर 09.12.2021 को विधिवत इस्तगासा क्रमांक-15/21 धारा 41 (1+4 ) / 379 ताहि के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button