छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

कम्पनी प्रबंधक ने चीफ इंजीनयरो का किया तबादला

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्य की सरकारी बिजली वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) में सात करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद कंपनी प्रबंधन ने बड़े पैमाने पर चीफ इंजीनियरों (सीई) का तबादला कर दिया है। जारी तबादला आदेश के अनुसार जेएस नेताम को रायपुर रीजन का ईडी बनाया गया है। नेताम अभी ट्रांसमिशन कंपनी में हैं। वहीं, रायपुर के मौजूदा ईडी आरके पाठक को कंपनी मुख्यालय में जीएम (एचआर) की जिम्मेदारी दी गई है। सीई (ओ एंड एम) एम. जामूलकर को दुर्ग रीजन का सीई बनाया गया है। बिलासपुर रीजन के ईडी भीम सिंह को मुख्यालय में ईडी (ओ एंड एम) की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग में पदस्थ संजय पटेल को बिलासपुर रीजन के ईडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एके तिर्की को सीई विजिलेंस बनाया गया है। तिर्की एलटी विजिलेंस संभालेंगे। विजिलेंस में पहले से पदस्थ सरोज तिवारी एचटी कनेक्‍शन देखेंगे। इसी तरह सीएम (एचआर) डीआर साहू को एमडी कार्यालय में पदस्थ किया गया है। अंबिकापुर में पदस्थ अतिरिक्त चीफ इंजीनियर एसके वर्मा को सीई (एआर) अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button