कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष
पुलिस अधीक्षक द्वारा वार्षिक निरीक्षण कर अपराध और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने का दिया गया सख्त निर्देश।

कबीरधाम| पुलिस अधीक्षक के द्वारा 24 नवम्बर 2021 को थाना कुंण्डा एवं चौकी दामापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण देर रात तक चला। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में दर्ज विभिन्न गंभीर अपराधों की जानकारी थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक कपिल चंद्रा से लेते हुए पुलिस टीम के समक्ष उत्पन्न होने वाले समस्याओं की जानकारी लेकर पूर्व के पेंडिंग अपराधों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर गंभीरता से अपराधों के जांच करने निर्देश दिया गया। साथ ही थाना क्षेत्र के आम जनों के बीच जाकर क्षेत्र में यदि कोई असामाजिक तत्व है, तो उसके विषय में आवश्यक जानकारी लेकर तत्काल उचित वैधानिक कार्यवाही करने, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन एवं बिक्री पर पूर्णता अंकुश लगाने कहकर क्षेत्र के दवाई दुकान में यदि कोई नशीले या प्रतिबंधात्मक दवाई की बिक्री करते हैं, ऐसे मेडिकल संचालकों पर विधिवत कार्यवाही करने कहा गया है। थाना कुंण्डा एवं चौकी दामापुर में उपस्थित आवश्यक विहित पंजीयों की सूची वार प्रत्येक रजिस्टर रोजनामचा, केस डायरी, प्रथम सूचना पत्र, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध पुस्तिका, हिस्ट्री शीट रजिस्टर, निगरानी रजिस्टर, जब्ती रजिस्टर, फरारी रजिस्टर, कैसबुक, गिरफ्तारी रजिस्टर, लेजर बुक, तैनाती रजिस्टर, गोला बारूद रजिस्टर, बंदूक लाइसेंस रजिस्टर, आबकारी रजिस्टर, कोटवारी रजिस्टर, मार्ग, पेंशन आवास, गुम मावेशी, पत्र व्यवहार, निरीक्षण पुस्तिका, कर्तव्य पंजी, जैसे विभिन्न रजिस्टर को बारीकी से देखकर कमियों को पूरा करने संबंधित को निर्देश दिया गया तथा थाने के माल खाना में जाकर जप्त सामग्री का बारीकी से निरीक्षण कर, रखरखाव पर विशेष ध्यान रखने सख्त हिदायत दिया गया है|थाने में आम जनों के द्वारा किसी मामले को लेकर उपस्थित होने पर सम्मान पूर्वक बैठा कर उनकी समस्याओं/शिकायतों का निराकरण करने हेतु निर्देश दिया गया। निरीक्षण के पश्चात समस्त थाना कुंण्डा एवं चौकी दामापुर में पुलिस के अधिकारी जवानों को फॉलिंग करा के किसी भी प्रकार के विभागीय या कर्तव्य स्थल तथा व्यक्तिगत समस्या है। तो बेझिझक होकर बताने कहा गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक तथा थाना स्टाफ एवं चौकी दामापुर निरीक्षण के दौरान, चौकी प्रभारी उप.निरीक्षक युवराज साहू, उप. निरीक्षक बी.आर गजेंद्र (रीडर), उप निरीक्षक (अ) युवराज अस्टकर (स्टेनो), एवं थाना एवं चौकी के समस्त अधिकारी/जवान उपस्थित रहे।
थाने में आम जनों के द्वारा किसी मामले को लेकर उपस्थित होने पर सम्मान पूर्वक बैठा कर उनकी समस्याओं/शिकायतों का
निराकरण करने हेतु निर्देश दिया गया। निरीक्षण के पश्चात समस्त थाना कुंण्डा एवं चौकी दामापुर में पुलिस के अधिकारी
जवानों को फॉलिंग करा के किसी भी प्रकार के विभागीय या कर्तव्य स्थल तथा व्यक्तिगत समस्या है। तो बेझिझक होकर
बताने कहा गया।


