छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
सहारा इंडिया परिवार ने सेबी के खिलाफ किया राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन

25 नवम्बर 2021| रायपुर के बूढ़ा तालाब के समीप बुधवार को धरना स्थल में सहारा इंडिया परिवार ने सेबी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन किया। जिसमें प्रदेशभर के लगभग 2500 सक्रिय क्षेत्रीय एवं कार्यालयीन कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल से कालीबाड़ी चौक तक पैदल मार्च किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेबी के खिलाफ एकजुट आवाज उठाया। सेबी से कहा कि सहारा इंडिया का 24 हजार करोड़ रुपए वापस दें। इस धरना प्रदर्शन में राजनांदगांव रीजन एवं शाखा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संस्था के कार्यकर्ताओं ने सेबी कार्यालय में आवेदन सौंपा गया|



