छत्तीसगढ़ विशेषबालोद जिला
अज्ञात ट्रक ने बाइक स्वर को मारी टक्कर, मौके पर मौत

24 नवम्बर 2021| मंगलवार शाम नगर से 2 किमी दूर मानपुर तिराहे के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव निवासी मनीष रामटेके (30 वर्ष) अपनी पत्नी अनन्या रामटेके के साथ दल्ली राजहरा में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक ने टक्कर मार दी।
सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। राजहरा पुलिस ट्रक का पतासाजी करने आसपास के दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। दल्ली से कुसुमकसा की ओर जा रही ट्रक ने मृतक को अपने चपेट में ले लिया। मृतक के सिर का भेजा बाहर निकल गया था। पुलिस ने शव को बीएसपी अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया है।



