छत्तीसगढ़ विशेषबालोद जिला
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सीइओ ने सचिव को किया निलंबित

19 नवम्बर 2021| बालोद ब्लॉक के ग्राम पंचायत जुंगेरा में मनरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत 4 प्रकार के निर्माण कार्य में शामिल एक सड़क निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार निर्धारित स्थल पर न कराने पर सचिव नरेंद्र कुमार भारद्वाज को जिला पंचायत सीईओ ने निलंबित किया है।
निलंबन की अवधि में सचिव को जनपद पंचायत में अटैच किया गया है। जारी आदेश अनुसार मनरेगा के तहत शीतला मंदिर से गोंदली केनाल तक सड़क निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार न करवाकर स्थल परिवर्तन करते हुए रामनगर रोड से कल्याण के खेत तक कराया गया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद इस संबंध में सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्यवाही की गई।



