एक व्यापारियों को भेजी धमकी भरी चिट्ठी, मांगे 10 लाख

03 नवम्बर 2021.भिलाई । नेवई पारा उतई के एक व्यापारी को धमकी भरी चिट्ठी मिली है। अज्ञात आरोपित ने उसके दुकान के बाहर चिट्ठी छोड़ी थी। जिसमें आरोपित ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की है। रुपये न मिलने पर आरोपित ने उसके परिवार के सदस्य की हत्या करने और दुकान को आग लगाने की धमकी दी है। इस संबंध में घटना की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नौ नेवई पारा उतई निवासी शिकायतकर्ता ललित कुमार वर्मा (58) की गांव में ही एक किराने की दुकान है। मामले में सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे शिकायतकर्ता अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। मंगलवार की सुबह छह बजे वो उठा और टहलने के लिए निकला। वो अपनी दुकान के पास पहुंचा तो दुकान के शटर पर एक नीले रंग का पैकेट चिपका मिला। उसके आगे वाले हिस्से पर ललित वर्मा के लिए लिखा हुआ था।इसकेबाद शिकायतकर्ता ने पैकेट को खोलकर देखा तो उसके अंदर एक और लिफाफा था और उसमें दो पन्नो की एक चिट्ठी थी। इसमें आरोपित ने धमकी भरे लहजे में लिखा था कि वो 10 लाख रुपये लेकर सीआइएसएफ मैदान में पहुंचे। रुपये न देने पर आरोपित ने परिवार के एक सदस्य की हत्या करने की धमकी भी इस पत्र में दी थी। साथ ही उसके दुकान को आग लगाने की भी धमकी दी गई है। इसके बाद शिकायतकर्ता धमकी भरे पत्र को लेकर उतई थाना गया और प्राथमिकी दर्ज कराई है।



