छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

दो गुटों में मारपीट, अस्पताल में भर्ती; दोनों नशे के आदी, पुरानी रंजिश

18 अक्टूबर 2021| भिलाई में रविवार दोपहर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक गुट के युवक ने चाकू निकालकर घोंप दिया। दोनों गुटों को लोग आदतन नशा करने व लड़ाई झगड़ा करने वाले हैं। वैशाली नगर पुलिस ने घायल को दुर्ग अस्पताल भेज कर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक दोनों गुटों में एक दिन पहले दशहरा उत्सव के दौरान भी झगड़ा हुआ था। उसी की रंजिश के चलते एकराय होकर आरोपी पक्ष ने दूसरे गुट पर हमला किया है। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर रामनगर निवासी वीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि संजय राजपूत को किसी ने चाकू मार दिया है। उसके बाएं पसली में गहरा घाव है और काफी खून बह रहा है। पुलिस ने तुरंत पीड़ित को सुपेला अस्पताल भिजवाया जहां से उसे दुर्ग शासकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और लोगों से जानकारी लिया।

पीड़ित को घेरकर दिया वारदात को अंजाम

चाकूबाजी की घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मुक्तिधाम के पास हुई है। साक्षी तिरज यादव और रमेश कुमार ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह लोग वहीं रहते हैं और घटना के समय राम नगर स्कूल के पास पीड़ित संजय राजपूत व अन्य के साथ बैठे थे। इसी दौरान उमेश ने आकर बताया कि संजय को मारने के लिये कुछ लोग खोज रहे हैं और वह इसी तरह आ रहे हैं भाग जाओ। जैसे वह लोग वहां से जाने लगे तो जैकी ऊर्फ बाठू और उनके दोस्त वहां पहुंच गए। उन लोगों ने संजय को घेर लिया। इसके बाद जैकी ऊर्फ बाठु ने अपने चाकू जैसा हथियार निकाला और संजय राजपुत के पीठ और पसली पर वार किया। उसने गाली गलौज करते हुए कल दशहरा में बहुत अकड़ रहा था। इसके बाद जैकी और उसके साथियों ने संजय राजपुत बुरी डंडे व हाथ मुक्के से बुरी तरह पीटा। इसके बाद जब वह बेहोश हो गया तो उसे वहीं छोड़कर भाग गए।

पहले भी कई बार झगड़ चुके हैं दोनों गुटों के लोग

संजय राजपुत ने पुलिस को बताया कि जैकी ऊर्फ बाठु से उसकी पुराना रंजीश है। उसी बात को लेकर कल वह रावण दहन के समय उससे झगड़ा किया था। उसकी रंजिश के चलते ही उसने प्लानिंग के साथ उसके ऊपर हमला किया।

क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त

रामनगर क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। इसकी लत में आकर यहां के युवक आपराधिक गतिविधयों में शामिल हो रहे हैं। जिस तरह रामनगर में एक गुट ने दूसरे गुट के युवक पर प्राणघातक हमला किया है उससे वहां के लोगों में भय व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button