कवर्धा : कॉलेज के दो स्टूडेंट्स ने एटीएम मशीन से 3 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी…

उत्तर प्रदेश के दो कालेज स्टूडेंट्स ने कबीरधाम के विभिन्न एटीएम से की 3लाख 90 हजार की धोखाधड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sep 24, 2021

कवर्धा। मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा कवर्धा से थाना कवर्धा में शिकायत आवेदन पत्र प्राप्त हुआ कि कवर्धा शहर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के विभिन्न एटीएम मशीन में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अन्य बैंक के एटीएम कार्ड का उपयोग कर एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर
एटीएम कार्ड से पैसा प्राप्त होने के उपरांत भी एटीएम मशीन द्वारा उक्त राशि प्राप्त नहीं होने के संबंध में ऑनलाईन शिकायत कर उक्त राशि न मिलने कि शिकायत कर उक्त राशि को पुनः प्राप्त कर धोखाधड़ी किया जा रहा है । उपरोक्त शिकायत के संबंध में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक मुकेश सोम द्वारा मामले की गंभीरता के आधार पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को अवगत कराया गया । वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उक्त शिकायत के आधार पर अपराध कायम कर संबंधित बैंक से संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने थाना प्रभारी कवर्धा को निर्देशित किया गया ।

जिस पर भारतीय स्टेट बैंक के उक्त शिकायत के आधार पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 773/21 धारा 420 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना कवर्धा से विशेष टीम गठित कर एटीएम कक्ष की प्राप्त फुटेज में संदेहियों के हुलिया के आधार कवर्धा शहर में स्थित होटल , ढावा , लॉज की चेकिंग कर घटना दिनांक को लॉज में रूके व्यक्तियों की जानकारी के आधार पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियो को चिन्हांकित कर उत्तरप्रदेश राज्य पार्टी रवाना कर संदेही 01.अमरनाथ चौहान पिता जयप्रका ” नारायण चौहान उम्र 26 साल साकिन कुड़ाया , थाना हलघर , जिला मऊ उत्तर प्रदेश एवं 02. दिवाकर यादव पिता ठाकुर प्रसाद यादव उम 27 साल साकिन जनौर , थाना महराजगंज , जिला जौनपुर , उत्तर प्रदेश की पतासाजी कर उनसे पुछताछ करने पर कवर्धा शहर में जाकर भारतीय स्टेट बैंक के विभिन्न एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर अवैध रूप से धन अर्जित किया जाना स्वीकार किया तथा उनके कब्जे से विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड एवं नगदी रकम 3 लाख 90 हजार रूपये बरामद किया गया । जिन्हें विधिसंगत वापस थाना कवर्धा लाकर बारिकी से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर बतायें कि ये दोनों विद्यार्थी है तथा अवैध रूप से धन अर्जित करने की मंशा से उत्तरप्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य के कवर्धा शहर आकर अपने साथ लाये विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड को भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रकम आहरण कर संबंधित बैंक के एटीएम कार्ड के संबंधित एटीएम कार्ड के बैंक को फोन करके ऑनलाईन कस्टमर केयर नंबर से शिकायत करते थे कि हमारी राशि हमें नहीं मिली है तथा हमारा पैसा कट गया है तब हमारी झुठी शिकायत पर बैंक हमें उक्त राशि वापस कर देती थी। इस प्रकार घटना को अंजाम देते थे । जिसके आधार पर
दोनो आरोपी का कृत्य अपराध धारा 420,120 बी , 34 भादवि के तहत् अपराध घटित करना पाये जाने से विधिसंगत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया गया है । मामले की विवेचना दौरान अवैध लेन – देन हुए बैंक खातों को चिन्हांकित कर संबंधित बैंक से होल्ड की कार्यवाही किया जा रहा है । इस प्रकार संपूर्ण मामले में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से धन अर्जित कर बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग
एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गनिर्देशन एवं उप पुलिस अधिक्षक अजाक बी. आर. मण्डावी के दिशा – निर्देश ” तथा कवर्धा थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम एवं चौकी प्रभारी बाजार चारभाठा उप निरीक्षक नवरत्न कश्यप के नेतृत्व में थाना कवर्धा एवं सायबर टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया।



