ग्राम को अपराध मुक्त बनाने दिया गया आवश्यक निर्देश.. कोटवारों का लिया गया बैठक |


23 सितंबर 2021 | कबीरधाम पुलिस कप्तान मोहित गर्ग के द्वारा जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपने थाना/चौकी क्षेत्र के अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने तथा नवा बिहान, चलित थाना, खाकी संग चाय कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों का आयोजन कर थाना क्षेत्र के आम जनों तथा महिला एवं बालक बालिकाओं को अपराधों से बचने के उपाय साइबर ठगी की जानकारी तथा उससे बचने के उपाय का विस्तार पूर्वक जानकारी देकर शासन प्रशासन के द्वारा आम जनों के लिए प्रदान किए जाने वाले योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देखकर कानून प्रक्रियाओं एवं आम जनों के अधिकारों का विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका परिहार, के मार्गदर्शन में थाना पिपरिया प्रभारी निरीक्षक संतराम सोनी के कुशल नेतृत्व में ग्राम कोटवार का बैठक आयोजित कर गाँव को अपराध मुक्त रखने असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रख थाने को सूचना प्रदान करने कहा गया है।

जिससे ग्रामीण इलाके को पूर्णता अपराध मुक्त, शिक्षित एवं जागरूक बनाया जा सके, साथ ही थाना पिपरिया के ग्राम चर डोंगरी में चलित थाना लगाकर ग्राम वासियों के शिकायतों को जानकर निराकरण किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर थाना पिपरिया आकर या दूरभाष के माध्यम से जानकारी देने कहा गया।उक्त जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक संतराम सोनी के कुशल नेतृत्व में थाना पिपरिया स्टाफ एवं ग्रामवासी तथा कोटवार गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।




