कार्यक्रम:बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया

माध्यमिक शाला गढ़पिछवाड़ी में सक्षम बिटिया अभियान के तहत बालिकाओं को सक्षम बनाने व उनमें सहयोग, सहानुभूति एवं रचनात्मक व कलात्मक विकास के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीति आयोग पिरामल फाउंडेशन फेलो शिवम मिश्रा ने सर्वप्रथम छात्रों को चेतना गीत का अभ्यास करवाया। इसके बाद माया पटेल द्वारा झाड़ू बनाने की विधि छात्राओं को सिखाई गई।
नोडल अधिकारी मोना रजक द्वारा सक्षम बिटियां को आत्मनिर्भर व मानसिक तौर पर मजबूत होना चाहिए। बिटियां कागज, पेपर के माध्यम से कैरी बैग बना, मेहंदी कार्य, पार्लर कोर्स, डांस में सक्षम होकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। पूनम नेताम द्वारा कत्थक नृत्य के बारे में जानकारी दी। नमिता चंद्रा द्वारा पेपर से बनने वाले कैरी बैग बनाने की विधि बताई।
मोना रजक द्वारा कबाड़ से जुगाड़ में ज्वालामुखी का मॉडल, मत्स्य पालन, पशुपालन का मॉडल, देशी फ्रिज का मॉडल, छत्तीसगढ़ परंपरा के प्रतीक गेड़ी, आंगा, तुमरा, राउत नाचा आदि तैयार किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रंजनलता श्रीवास्तव,संकुल समन्वयक कंकालीनपारा कमलेश्वर साहू, आदि उपस्थित थे।



