कब्जा और अवैध निर्माण का मामला:सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण, शिकायत पर पहुंचे अफसर

गांव में थाना के समीप नहर के रास्ते में सिंचाई विभाग की सरकारी जमीन पर कोनार के बिहारी चौहान द्वारा कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा है। कब्जा करने वाले व्यक्ति ने मकान निर्माण के लिए नींव डालने की प्रकिया पूर्ण कर ली है। इस रास्ते का उपयोग गांव के किसान अपने खेत आने जाने के लिए करते हैं। अब मकान बन जाने से इस रास्ते से गांव व खेत आने जाने वाले लोगों को समस्या होगी। जिसे लेकर गांव के कमल , परमेश्वर, विनोद ,ऋषभ ,संतोष दस ,सियाराम ,रामल यादव, आकाश ने नरियरा सिंचाई विभाग के अनुविभागीय अधिकारी , पामगढ़ तहसीलदार एंव एसडीएम से निर्माण रोकने की मांग की है।
शिकायत बाद पहुंचे इंजीनियर काम बंद करने का दिया निर्देश
ग्रामीणों की शिकायत के बाद सिंचाई विभाग के इंजीनियर कृष्णा पैकरा ,नहर पटवारी के साथ स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे और निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाने मौखिक निर्देश दिया। मगर अधिकारियों के जाते की व्यक्ति ने पुनः निर्माण शुरू
कर दिया।



