अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषसियासत

30 कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण लिया…

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कुष्ठ बस्ती में गांधीजी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर फल वितरण किया

19 सितंबर 2021

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भाजपा के सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टुबर तक के तय कार्यक्रम के तहत शनिवार 18 सितंबर को राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल पंडरी तराई में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल परिसर में सफाई की उसके उपरांत उसी परिसर में स्थित कुष्ट बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में जयतखम्भ में पूजा अर्चना की एवं परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कुष्ट पीड़ितों के बीच फल और मच्छरदानी का वितरण भी किया।
इस दौरान भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, सांसद सुनील सोनी, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, ओंकार बैस, सुभाष तिवारी, केदार गुप्ता, सत्यम दुबा,अनुराग अग्रवाल, उमेश घोरमोड़े, प्रमोद साहू, किशोर महानंद, गोपी साहू, अमरजीत छाबड़ा, राजेश पांडेय, गोरेलाल नायक, सुनील चौधरी, अनूप खेलकर, केदार धनकर, तुषार चोपड़ा, दिलीप सारथी, अखिलेश कश्यप, योगी नरेश साहू, अनुराग साहू, अनिल बाघ, सावित्री जगत, वंदना राठौर, ज्ञानचंद चौधरी, कमलेश शर्मा, नीरज वर्मा, नवीन वर्मा, अजय जगत सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो से प्रेरित होकर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के समक्ष वीरांगना अवन्तिबाई वार्ड के कांग्रेसी कार्यकर्ता निरंजन यादव अपने 30 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा पार्षद प्रत्याशी खगपति सोनी के माध्यम से भाजपा में प्रवेश किए । इस अवसर पर मुरली नायडू,सुनीता सागर, कन्हैया बाघ, कृष्णा राणा, रामचंद्र बघेल, लीलाधर सोनी,अभिषेक सिंह ठाकुर सहित वार्ड के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शंकर नगर मंडल अंतर्गत सिंधु भवन में मोदी जी के 71 वे जन्मदिन के उपलक्ष में 71 शिक्षकों का सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, राजीव अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव,अनूप खेलकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर द्वारा रायपुर जिले में स्थित सभी 15 मंडल अध्यक्षों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button