कबीरधाम विशेष

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण, स्वक्षता अभियान, टीकाकरण,किया गया

कवर्धा , 17 सितम्बर 2021/ भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व एवं भाजपा प्रदेश संगठन के आवाहन पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कबीरधाम अनिल सिंह के निर्देशानुसार आज हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल पंडरिया द्वारा शक्ति केंद्र ग्राम पाढ़ी स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया गया एवं वृक्षारोपण किया गया व ग्राम पाढ़ी मे स्कूल एवं मंदिर परिसर की साफ-सफाई किया गया तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया कोविड-19 टीकाकरण करवाने सभी नागरिकों से आग्रह कर टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया गया टीकाकरण अवश्य कराएं 2 गज की दूरी एवं मास्क लगाएं। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हमारे वरिष्ठ जनक चंद्राकर एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला संयोजक स्वच्छता मिशन कल्याण सिंह ठाकुर अधिवक्ता नवल किशोर पांडे नगर पंचायत उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री विशाल शर्मा योगेश शर्मा किसान मोर्चा महामंत्री अनिल चिंटू ठाकुर युवा मोर्चा महामंत्री पूरन राजपूत , अभिषेक शर्मा पार्षद , अनुराग ठाकुर कामता पटेल नारायण पटेल तिहारी पटेल पार्षद ,लाला यादव एवं सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button