रायगढ जिला

आयोजन:वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ेगा नाला, मिलेगी राहत

सोमवार को एमआईसी की बैठक में शहर में कई विकास कार्यों को कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। इस बैठक में सबसे मत्वपूर्ण कार्य योजना, जिसमें 5 तालाबों में मिलने वाले नाले को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़े जाने पर चर्चा हुई और इसपर सभी एमआईसी सदस्यों ने सहमति जताई। हालांकि इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में अभी समय लगेगा। ये प्रोजेक्ट पूरा होने से लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।

सबसे पहले जिला न्यायालय में पैनल लॉयर नियुक्ति संबंधित एजेंडा पर चर्चा की गई। इसे एमआईसी की सदस्यों ने स्वीकृति दी। इसके बाद वार्ड क्रमांक 11 अशोक पांडे के घर से मोहम्मद बैंड पार्टी एवं बल्लू बनी घर से शैलेंद्र ठाकुर के घर तक तक सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसी तरह नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत भूमि भवन का नए सिरे से सर्वे करने की स्वीकृति दी गई। इसके बाद फटामुड़ा तालाब, दर्रीडीपा तालाब, मिट्ठूमुड़ा तालाब, सोनूमुड़ा तालाब, कैदीमुड़ा तालाब से संबंधित एजेंडा पर चर्चा की गई। इन तालाबों में पास के मोहल्लों से लगे हुए नालों का गंदा पानी आता था। जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत करने पर सभी तालाबों के प्राक्लन तैयार करने और नालो को परिवर्तित कर निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जोड़ने का निर्णय लिया गया था। सभी पांचों तालाब के स्टीमेट पर चर्चा करते हुए एमआईसी सदस्यों ने प्रकरण को मंजूरी दी। सामाजिक सहायता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों को मंजूरी दी गई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन सहित राष्ट्रीय परिवार सहायता के पात्र हितग्राहियों को मंजूरी दी गई। बैठक में एजेंडा से संबंधित जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए सवाल के जवाब कमिश्नर एस जयवर्धन ने दिए। बैठक में एमआईसी सदस्य शेख सलीम नियारिया उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button