रायगढ जिला

एसडीएम की रिपोर्ट किट में पॉजिटिव, एलाइजा में निगेटिव:चक्रधरनगर में युवक को डेंगू, अब तक 11 मरीज

डेंगू के मरीजों की संख्या फिर बढ़ रही है, अभी शहर में ही 11 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जिले में पदस्थ एक एसडीएम को सर्दी, खांसी, बुखार के बाद किट में डेंगू पीड़ित पाया गया। हालांकि एलाइजा टेस्ट में निगेटिव रिपोर्ट आई है। दक्षिण चक्रधरनगर इलाके में पानी टंकी के पास 24 वर्ष के एक युवक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम उसकी खबर लेने उसके घर पहुंची। मोहल्ले में साफ-सफाई रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभी तक डेंगू के मामले शहर में ही मिल रहे हैं। मिट्ठुमुड़ा इलाके में भी एक व्यक्ति डेंगू संक्रमित पाया गया। बैकुंठपुर और कोतरा रोड इलाके में कुछ दिन पहले ही मरीज मिले थे। शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकों में मरीज कम मिले, इसमें अभी तक सिर्फ खरसिया और पुसौर से ही मरीज मिले।

ड्राइ डे अभियान शुरू
सीपीएम डॉ राकेश वर्मा ने बताया कि अभी हर हफ्ते ड्राइ डे का अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि बर्तन, ट्यूब टायर या कूलर में बारिश का जमा पानी पांच घंटे के भीतर ही हटाएं। जहां पानी जमा हो रहा है वहां टैमीफॉस, मेलाथियान का छिड़काव करने के लिए शीशी में डाल उसे दिया जा रहा है। साफ पानी से डेंगू के मच्छर ना पनपें, मितानिनों और निगम के कर्मचारी इस काम में लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button