शिक्षा के मंदिर में अश्लील हरकतें करता था गुरुजी:स्कूल की छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ DEO से की शिकायत, जिला शिक्षा अधिकारी ने दर्ज करवाई FIR, आरोप – बालिकाओं को गंदे तरीके से छूता था

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक प्राथमिक शाला के प्राचार्य तिलक मंडावी के खिलाफ सिटी कोतवाली में FIR दर्ज हुई है। FIR किसी और ने नहीं बल्कि कांकेर के जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कावड़े ने कराई है। आरोप है कि, शिक्षक स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता था। छात्राओं के शरीर को गंदे तरीके से छूता था। वहीं छात्राओं ने इस सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी को जानकारी दी थी। जिसके बाद सिटी कोतवाली में FIR दर्ज हुई है।
कांकेर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया है कि, शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कावड़े सिटी कोतवाली पहुंच कर मामले के सम्बंध में जानकारी दिए। उन्होंने बताया कि, प्राचार्य पिछले कई दिनों से स्कूल की छात्राओं के साथ गंदी हरकतें कर रहा था। छात्राएं काफी परेशान थी। DEO की शिकायत के बाद फौरन FIR दर्ज कर ली गई है। कांकेर पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही अब खुलासा हो पाएगा। हालांकि इस सम्बंध में प्राचार्य का बयान लेने के लिए कॉल किया गया, लेकिन खराब नेटवर्क की वजह से फोन नहीं लगा।



