नशे की लत पुरी करने के लिए घर में घुसकर चोरी करने वाले एक अपचारी सहित दो आरोपी गिरफ्तार…

4 सितंबर2021। 29 अगस्त 2021 को प्रार्थीया घर मे ताला लगाकर सेक्टर 01 भिलाई अपने मामा के यहां गया था जो 30 अगस्त 2021 को वापस सुबह 07.00 बजे घर आया तो देखा कि घर के सामने व आलमारी का ताला टुटा है, दरवाजा खुला है, कपडा तथा सामान अस्त व्यस्त है, आलमारी के लॉकर में रखे सोने का मंगलसूत्र, 06 नग सोने के गेहू के दाने, 02 जोडी चांदी के पायल, 01 जोडी सोने के टाप्स, दो जोडी सोने की बाली, रंगीन एलइडी टीवी को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जाने से थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के उपरांत तत्काल खुर्सीपार पुलिस एक्टिव हो गई। व पुलिस टीम अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने में जुट गई चूकि घटना स्थल स्लम क्षेत्र होने से आसपास कोई भी सीसीटीवी कैमरे नही लगे थे जिससे पुलिस को आरोपी पकड़ने मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने आसपास के मुखबीरो को सक्रिय कर चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों में संलिप्त रहने वाले संदेहियो पर निगाह रखना शुरू किया। मुखबीर के द्वारा पुलिस को जानकारी मिली कि जोन 01 छावनी क्षेत्र का रहने वाला उदय किरण जो पूर्व मे भी चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है, शातिर किस्म का है शराब के नशे मे उक्त चोरी की घटना के संबंध में बाते कर रहा था, सोने चांदी के जेवरात बेचने के फिराक में है कि सूचना पर संदेह के आधार पर संदेही उदय किरण को उठाकर पूछताछ किया गया जिसने पूछताछ पर पहले तो झुठी कहानो बनाने लगा जिसे कडाई से पूछताछ करने पर एक नाबालिक के साथ चोरी करना कबुल किये। आरोपियों को अपराध कमांक
आरोपी उदय किरण पिता ए० राजेश उम्र 19 वर्ष निवासी जोन 01 सड़क 08 देना बैंक के पीछे के कब्जे से 03 नग सोने के मंगलसूत्र, सोने के 06 नग गेहू के दाने, 01 जोडी सोने के टाप्स 01 सोने का पेन्डेन्ट, एक एलईडी टीवी जेक मार्टिन कंपनी का व विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 04 नग चांदी का पायल जुमला कीमत 03 लाख रूपये बरामद किया गया। आरोपियों को अपराध कमांक 422 / 2021धारा 457,380 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह आरक्षक राकेश चौधरी, आरक्षक डी० प्रकाश, आरक्षक दीपक सिंह, आरक्षक अमन शर्मा, आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक राकेश अन्ना व आरक्षक सुभाष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
अपील:-दुर्ग पुलिस सभी सम्माननीय आम जनो से अपील करती है कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए।




