दन्तेवाड़ा जिला

बैठक में निर्णय:लोक अदालत 11 को, मामलों का किया जाएगा निपटारा

11 सितंबर को दंतेवाड़ा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिला व सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी ने दो दिनों तक लगातार बैठक ली। बैठक में बैंक के अधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी, बीएलएनएल व छगराविविकं दंतेवाड़ा के अधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा उपस्थित हुए।

इस तरह के मामलों का किया जाएगा निपटारा लोक अदालत में राजीनामा योग्य मामले मोटर दुर्घटना दावा एवं पारिवारिक विवादों से संबंधित मामले चेक अनादृत वाले मामले, धनवसूली वाले वाद, प्री-लिटिगेशन के मामले व न्यायालय में राजीनामा योग्य सभी पेंडिंग मामलें रखे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button