अपना जिलाकबीरधाम विशेषजुर्मधर्म

कवर्धा: बंजारी मंदिर में चोरी जानिए पूरा मामला…

चिल्फी घाटी ,भगवान के घर मे भी चोरी

CG09 न्यूज़ रिपोटिंग

कवर्धा,बोड़ला / 3 सितम्बर 2021/ बोड़ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिल्पी घाट के नीचे स्थित पालक में मां बंजारी मंदिर में चोर द्वारा पेटी से ₹14000 चोरी चले जाने का मामला सामने आया है।घटना के विषय में जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ने बताया की आज दोपहर जब वह मंदिर के बाजू में स्थित झोपड़ी नुमा घर में चिल्हर लेने गया तो देखा कि कमरे मे पैसे व माता के सृंगार के सामान वाला पेटी नही है। पुजारी ने बताया कि मंदिर के बाजू में उसकी छोटी चाय व नारियल की दुकान है जिसमे आये दो दिन की बिक्री का पैसा भी उसी पेटी में रखा हुआ था।उसके द्वारा घर में उपस्थित अन्य सदस्यों से इस विषय में जानकारी ली गई तो उनसे भी इस विषय में कुछ नही जानते कहा गया फिर आसपास तलाश करने पर मंदिर के पीछे कुएं के पास उसका पेटी पड़ा मिला उसने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 बोड़ला पुलिस को दी पुलिस ने भी कॉल पर तत्काल एक्शन करते हुए घटनास्थल पर पहुंच डायल 112 के आरक्षक जावेद खान द्वारा पेटी का तलाशी लिया पेटी में नगदी को छोड़ बाकी सारे सामान मिले पेटी में नगदी के अलावा माता के गहने मुकुट वह छतरी आदि चांदी के समान सुरक्षित मिले ,जबकि पेटी में रखे नगदी ₹14000 गायब मिले चोर द्वारा नकदी पर तो हाथ साफ कर दिया गया लेकिन माता के गहनों मुकुट आदि पर आदि को उसने नहीं छुआ। पुजारी ने बताया कि नवरात्रि की तैयारी को लेकर उसने तेल खरीदने के व पूजा पाठ के लिये उसने पैसे जोड़ कर रखे थे जो कि चोर ने उड़ा लिये।डायल 112 के आरक्षक जावेद खान ने उसे घटना की सूचना थाना में में जाकर देने को कहा प्रार्थी द्वारा थाना में जाकर घटना की रिपोर्ट लिखाई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button