कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

हादसे रोकने की कवायद:पीएचक्यू की टीम ने ब्लैक स्पॉट का लिया जायजा

जिले के नेशनल व स्टेट हाईवे में लगातार हो रहे हादसों काे रोकने ट्रैफिक पुलिस के अलावा अन्य एजेंसियां लगातार ब्लैक स्पॉट का जायजा ले रही हैं। रविवार को पीएचक्यू की टीम कांकेर पहुंची और घटना स्थलों का जायजा लिया। इन जगहों पर बार-बार हो रहे हादसों को रोकने सुधार कार्य भी किए गए।

रविवार को नेशनल हाईवे में सड़क दुर्घटना के चिन्हांकित स्थान पेट्रोल पंप जैसाकर्रा, रतेसरा, लखनपुरी मोड़, दंतेश्वरी पेट्रोल पंप तथा स्टेट हाईवे में भानुप्रतापपुर मार्ग में बार देवरी का निरीक्षण किया गया। सभी जगहों पर पूर्व में हुए सड़क दुर्घटनाओं का अवलोकन कर उसके कारणों का पता लगाया गया।

जहां झाड़िया, सूचना बोर्ड की कमी आदि को दूर करने वहां उक्त उपाय करने कहा गया। दो दिन पूर्व जिला परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, थाना भानुप्रतापपुर तथा यातायात पुलिस भानुप्रतापपुर के करमोति मोड़, मुंगवाल मोड़, रानवाही ब्लैक स्पॉट, चीचगांव मोड़, बसंत नगर मोड़, कुर्री मंदिर पास घटना स्थलों का जायजा लिया था।

Related Articles

Back to top button