जांजगीर-चाम्पा जिला

आयुष स्वास्थ्य मेला का आयेाजन:राहौद में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों का किया इलाज

आयुर्वेद चिकित्सा विभाग द्वारा नगर पंचायत राहौद में विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयेाजन किया गया। शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष सत्या देवी गुप्ता, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र गुप्ता, सीएमओ साहू जी, संतोष गुप्ता,मनोज पटेल , मनोज देवांगन, दयाशंकर गोड़ पार्षद, राजेश सोनी, संतोष यादव, राजेश यादव, किरण बर्मन लोमेश गुप्ता उपस्थित थे।

राजेंद्र गुप्ता ने आयुर्वेद के गुणों के बारे में जानकारी दी। डॉ सुरेंद्र गोस्वामी ने मेथी, मुनगा अमरूद एवं अन्य प्रकार के सभी मौसमी फल के गुणों के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर नितिन पटेल ने भी जानकारी दी। शिविर में नेत्र परीक्षण भी किया गया। नेत्र सहायक अधिकारी आरएस पांडे ने लोगों से नेत्रदान करने की अपील की। बीएस व्यास के द्वारा त्वचा की जांच की गई। मुनगा, आंवला, सीता, कच्छ, आम पौधे बांटे गए।

Related Articles

Back to top button