अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

फर्नीचर दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो नाबालिग गिरफ्तार

29 अगस्त 2021। फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। प्रार्थी किशन कुमार कौशल पिता बैजनाथ कौशल उम्र 37 साल उत्तर वसुंधरा नगर भिलाई के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कौशल फर्नीचर दुकान सिरसागेट के पास जिसमें फर्नीचर, आलमारी, सोफा सेट आदि के दुकान को नौकर प्रिंस सिंह एवं केतन वर्मा के द्वारा 24 अगस्त 2021 को रात्रि 09:00 बजे के बाद दुकान का ताला बंद कर चाबी प्रार्थी को देकर चले गये थे। अगले दिन जब सुबह नौकर आया और देखा कि दुकान का सटर खुला है ।

जिसकी जानकारी नौकर द्वारा प्रार्थी को दिया तो प्रार्थी द्वारा दुकान आकर देखा कि काउंटर दराज में रखे 90000रु रकम नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा 24 अगस्त 21 को 21.30 बजे से 25 अगस्त 2021 के 10.30 बजे के मध्य दुकान के सटर का ताला तोड़कर चोरी कर ले जाने की सूचना पर अप.क्र./ 315 / 2021 धारा 457,380,34 भादवि सदर धारा कायम कर विवेचना में लिया जाकर थाना पुरानी भिलाई के पेट्रोलिंग टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हेतु घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन कर संदेही आरोपी अपचारी बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिसके द्वारा घटना दिनांक को प्रार्थी के फर्नीचर दुकान से नगदी रकम 52000रू. एवं एक विवों कंपनी का मोबाईल कीमत 20990रू. जुमला कीमत 72000रू.को चोरी कर भाग जाना कबूल करने पर समय सदर में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर किशोर न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरी प्रकाश शुक्ला तथा पेट्रोलिंग स्टाफ सउनि राजेश पाण्डेय, आर. राकेश सिंह, संदीप सिंह, कृष्णा सिंह, विजय सिंह, अरविन्द मेढे एवं सिविल टीम आर रिकू सोनी, सत्येन्द्र मढरिया, अरविन्द सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button