जांजगीर-चाम्पा जिला

स्टेशनों के बीच आटोमैटिक सिग्नलिंग का काम:जेडी दो दिन नहीं आएगी 4 अन्य ट्रेनें भी प्रभावित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत मुसरा-बाकल-राजनांदगांव स्टेशनों के बीच आटोमैटिक सिग्नलिंग का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से गोंदिया-झारसुगड़ा-गोंदिया जेडी तीन दिन रद्द रहेगी। 28 को यह ट्रेन नहीं आई रविवार और सोमवार को भी यह ट्रेन रद्द रहेगी। इसके अलावा तीन अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत मुसरा- बाकल- राजनांदगांव स्टेशनों के बीच यह काम शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। यह 30 अगस्त को रात 10 बजे तक 72 घंटे चलेगा। इसकी वजह से प्रभावित होने वाली ट्रेनें इस तरह से हैं।

रदद होने वाली मेमू

  • गाडी संख्या 08862 झारसूगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल एवं 29 अगस्त को रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगड़ा मेमू स्पेशल ट्रेन 29 एवं 30 अगस्त को रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 08741 दुर्ग-गोंदिया मेम स्पेशल ट्रेन 08743 गोंदिया-ईतवारी मेमू स्पेशल 29 एवं 30 अगस्त तक 3 दिन तक रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 08744 ईतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल 29 अगस्त को रद्द रहेगी।

कोरबा से चलने वाली कोचुवेल्ली एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच – यात्रियों की सुविधा और बढ़ती प्रतीक्षासूची को देखते हुए दुर्ग-उधमपुर-दुर्ग समेत चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button