कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)
चेतावनी:चोरियां जल्द नहीं रोकी गईं तो भाजपा करेगी आंदोलन

हर में हो रही चाेरी की घटनाओं को लेकर अब धीरे-धीरे सियासत भी गरमाती जा रही है। लगातार हो रही चोरी को रोकने व चाेरों को पकड़ने की मांग को लेकर भाजपा नेता बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंच एसपी से मिले। इतना ही नहीं उक्त मांगों का ज्ञापन सौंपने के साथ ही पुलिस को चेतावनी भी दी गई यदि चोर नहीं पकड़े जाते हैं तो अब भाजपा आंदोलन शुरू करेगी।
एसपी शलभ सिन्हा ने नेताओं को आश्वस्त किया कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। चोरों को पकड़ लिया जाएगा। भाजपा द्वारा एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 1 साल से शहर व उसके आसपास के इलाके में लगातार चोरियां हो रही है। चोर नहीं पकड़े जा रहे। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सिंह राठौर, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकाेले, हलधर साहू, भरत मटियारा, राजा देवनानी, आदि उपस्थित थे।



